खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 9 नवंबर को सूटकेस में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर स्थित घर में संतोष भगत की लाश एक सूटकेस में मिली थी। इस मामले में मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी मंगरीता भगत को ही हत्या का आरोपी पाया, जो घटना के बाद फरार हो गई थी।
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर और तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि आरोपिया पूर्व में मुंबई में काम करती थी और फरारी के दौरान महाराष्ट्र भाग गई है। पुलिस टीम ने जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ पुलिस की मदद से मनमाड़ रेलवे स्टेशन से मंगरीता भगत को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उसके और पति के बीच चरित्र संबंधी विवाद को लेकर झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात पर बहस के दौरान उसने घर में रखे सील बट्टे (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर घर में ही छिपा दिया और दूसरे दिन फरार हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील बट्टे को बरामद कर लिया है। आरोपिया ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पति की हत्या कर फरार हुई आरोपिया पत्नी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम ने जीआरपी रायपुर व आरपीएफ के सहयोग से इस मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


