खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल ब्रेक के एक आरोपी महेंद्र दीवान को साढ़े 7 महीने के बाद पुलिस ने चितालंका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी तलाश में नारायणपुर, बस्तर एवं बीजापुर के अलग-अलग ठिकानों में रेड की कार्रवाई की थी, लेकिन जेल ब्रेक का आराेपी महेंद्र दीवान वहां से भागने में सफल रहा। आरोपी महेंद्र दीवान वर्ष 2024 से चोरी के मामले में दंतेवाड़ा जिला जेल में सजा काट रहा था। वहीं 3 अप्रैल 2025 को अपने एक अन्य साथी के साथ जेल की दीवार कूदकर भाग निकला था। तब से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। हालांकि इसका साथी भागने में नाकाम रहा था।
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि कैदी महेन्द्र दीवान 3 अप्रैल 2025 को जेल से फरार हो गया था, जिसकी सूचना मिलने के बाद से दन्तेवाड़ा पुलिस लगातार फरार कैदी की पतासाजी कर रही थी। आरोपी महेन्द्र दीवान को पूर्व में पकड़ने के लिये नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर जिले में भी रेड कार्यवाही की गई थी। आरोपी बहुत ज्यादा चालाक और शातिर होने के कारण समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी के मुव्हमेंट में नजर बनाकर एवं मुखबीर लगाकर रखे गये थे। 11 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी के ग्राम चितालंका कलारपारा जंगल क्षेत्र में छिपा हुआ है, सूचना पर तत्काल 4 अलग-अलग टीम बनाकर चितालंका कलारपारा जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च कर आरोपी महेन्द्र दीवान को पकड़ा गया। आरोपी महेन्द्र दीवान के खिलाफ जिला दन्तेवाड़ा के सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा में, थाना गीदम में, जिला बस्तर के थाना परपा में आरोपी महेन्द्र दीवान के खिलाफ कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आराेपी काे जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट


