खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के एनएमडीसी में कार्यरत कर्मचारी ने लगातार पैसे के लिए बनाए जा रहे दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जहां पैसों के लेन-देन को लेकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र जयसवाल उर्फ चन्दर सेठ निवासी आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर एवं राजकुमार साव उर्फ कड़की निवासी मेन मार्केट वार्ड क्रमांक 8, किरन्दुल के खिलाफ सबूत पाए जाने पर साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि 22 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर के 6 बजे के बीच पी.गनेश्वर राव 55 वर्ष, निवासी अंबेडकर पार्क के पीछे एनएमडीसी म.नं. टाईप 1-16 वार्ड क्र. 11 किरन्दुल जो एनएमडीसी परियोजना किरन्दुल में इलेक्ट्रिक विभाग में काम करता था। अपने घर के सामने वाले कमरे के अंदर सुसाईड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया साथ ही सुसाइड नोट को भी जब्त कर जांच शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी किरदुल संजय यादव के द्वारा मृतक के परिजनों से पूछ-ताछ कर मामले की जांच में मृतक के सोसाईड नोट में आरोपीगण द्वारा रूपये/पैसों का लेन-देन तथा पैसो को वापस मांगने के लिए लगातार दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा था। जिससे मृतक पी. गनेश्वर राव मानसिक रूप परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र जयसवाल उर्फ चन्दर सेठ एवं राजकुमार साव उर्फ कड़की काे गिरफ्तार किया है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


