खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है।
बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण की बात करें तो इस में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। तो वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकी दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी, जबकि 16 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। बिहार की 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जातियों (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


