खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दीपावली की रात नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दरिंदों ने वारदात कों अंजाम दिया था। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।
एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली की रात पीड़िता घर के बाहर पटाखा जला रही थी। इस दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक आरोपी लड़की के स्कूल में ही पढ़ता है।
जानकारी के मुताबिक, 14 साल की छात्रा गांव के स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। दिवाली की शाम छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी। तभी वहां पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) आ आए और नाबालिग को खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए। फिर बारी-बारी से तीनों ने रेप किया। वारदात के बाद तीनों मौके से भाग निकले। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची। शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई। फिर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


