खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बस्तर में बंद मकान का ताला तोड़कर तीन बोरी धान, गैस सिलेंडर और फ्रिज की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों संतोष कश्यप (36) एवं सुखचंद कश्यप (28) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाेरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर थाना क्षेत्र की ही एक महिला 1 अक्टूबर को पुलिस थाना पहुंची थी, और इसने चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने के लिए केरल गये हुए थे, घर बंद था। घर में फ्रिज सिलेंडर और तीन बोरी धान रखा हुआ था । जब कुछ दिन पहले घर पहुंची तो ताला टूटा मिला और घर में रखे इन सामानों की चोरी हो गई । आस-पास में भी पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
बस्तर पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई। वहीं पुलिस को जांच में उसी इलाके के रहने वाले युवक संतोष कश्यप (36) और सुखचंद कश्यप (28) पर शक हुआ। पुलिस ने इनसे पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल ली। जिसके बाद दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे रिमांड पर रवाना किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


