खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पामेड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कंचाल एवं एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में जवानों द्वारा चलाओ गये सर्च अभियान के दाैरान कोबरा 208 बटालियन को आज मंगलवार काे नक्सलियों द्वारा जंगल से गड्डों और पेड़ों की खोल में छिपाए हथियार और विस्फोटक मिले हैं । बरामद सामग्री में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल और बैरल पाइप शामिल हैं। इसके अलावा बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डायरेक्शनल माइंस भी मिले हैं।
सुरक्षा बलों को मौके से पिठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी और केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस भी मिली है। इसके साथ ही बेल्ट, बेडशीट, नक्सली साहित्य, पटाखे और राशन सामग्री भी बरामद की गई है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह बरामदगी क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की तलाशी ली। सभी हथियार और सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया गया है। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


