खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना में प्रार्थी सन्तु राम कोर्राम पिता खुटी कोर्राम उम्र 62 वर्ष निवासी धनपुर ने 10 सितंबर काे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री रजबती नेताम का विवाह धनपुर निवासी प्रेम नेताम के साथ 9 वर्ष पूर्व हुआ था, जिसके दो बच्चे हैं उसकी बेटी व दामाद दोनो शराब पीने के आदि हैं, 9 सितंबर को प्रेम नेताम काम करके वापस अपने घर आया तब रजबती नेताम घर पर नहीं थी। बार-बार शराब पीने घर से बाहर जाने के आदत से परेशान होकर आसपास तलाश किये नहीं मिलने पर ग्राम फुकागिरोला मामा के घर जाकर मामी रयबी मरकाम से रजबती नेताम के बारे में पूछा प्रेम नेताम को देखकर रजबती नेताम घर में छुप रही थी।
इस दाैरान गुस्से में आकर पास में पड़े लडकी के डंडा से मारा एवं अपने घर लेकर आया और फिर लकड़ी डण्डा से मारकर कर हत्या कर दिया। आरोपी प्रेम नेताम के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लेकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी प्रेम नेताम पिता सुखराम नेताम जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धनपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि 9 सितंबर को प्रेम नेताम काम करके वापस अपने घर आया तब रजबती नेताम घर पर नहीं थी बार बार शराब पीने घर से बाहर जाने के आदत से परेशान होकर आसपास तलाश किये नहीं मिलने पर ग्राम फुकागिरोला मामा के घर जाकर गुस्से में आकर पास में पड़े लकड़ी के डंडा से मारकर हत्या कर दिया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चैहान, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्र.आर. अशोक मरकाम, म.आर. कांतिदेवी नेताम, का योगदान रहा।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


