खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जगदलपुर में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन कर रहे हैं। रायपुर, दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई के साथ विदेश में भी इसका आयोजन हुआ। आज जगदलपुर में होने जा रहा है। बस्तर और सरगुजा पर सरकार का विशेष फोकस है।
जगदलपुर में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ स्थानीय मंत्री और नेता शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए जगदलपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नए उद्योग नीति में एससी-एसटी के अलावा महिलाओं और अग्निवीरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इनमें से कोई उद्यमी बनना चाहते हैं, तो उनके लिए सब्सिडी का प्रावधान है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा पर वोट खरीदेने के आरोप पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक वोट के लिए सरकार गिरा दिए थे। भारतीय जनता पार्टी उसूलों वाली पार्टी है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


