खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के रतनपुर अंतर्गत गोंदइया ग्राम पंचायत से घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच पति सतानंद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे खुलेआम एक ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के लिए ₹1000 नगद रिश्वत की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में सतानंद यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि उन्होंने चुनाव पैसे खर्च कर जीता है और अब फ्री में साइन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत कलेक्टर या कमिश्नर से कर लो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, ऑनलाइन नहीं केवल कैश चाहिए।
इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सरपंच की साइन के राशन कार्ड जारी नहीं होता और मजबूरन गरीबों को रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने मांग की है कि सरपंच पति और सरपंच के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


