खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की माकड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ खेलने की लत के कारण चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.02 लाख रुपए नगद, 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपए की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए चोरी की थी।
माकड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को नयापारा माकड़ी निवासी रत्ना दास के घर में दिन में चोरी हुई थी। वे सुबह पति के साथ घर में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए गई थीं। दोपहर 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से गहने और कैश गायब थे। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास थे। साइबर टीम की मदद से उनकी पहचान की गई। पुलिस ने फरसगांव के श्रवण कुमार कोर्राम उम्र 35 वर्ष और कोंडागांव के छत्र कुमार ध्रुव उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे जुआ खेलने के आदी हैं, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए उन्होंने चोरी की थी। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


