खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में पिछले 24 घंटों में 5 सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। वहीं वाहन की चपेट में आने से एक भैंस की भी जान चली गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पहली घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।,जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बीनेश कुमार गोटा उम्र 22 वर्ष निवासी तुमसनार की मौके पर ही मौत हो गई । दूसरी घटना पखांजूर थाना क्षेत्र का है, यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक में सवार युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस मृत युवक की पहचान में जुटी है।
तीसरी दुर्घटना कांकेर आमाबेड़ा मार्ग पर हुई है। जहां एक सुमो बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चौथा हादसा पखांजूर का है, यहां एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचवीं दुर्घटना कोरर-चारामा मार्ग पर चिल्हाटी के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने भैंस को टक्कर मार दी। भैंस की मौके पर मौत हो गई। मालिक सौरभ यदु की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


