खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से मासूम से दुष्कर्म के बाद बच्ची के गर्भ से बच्चे का जन्म देने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक 61 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग ने 15 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया, घटना की जानकारी परिजनों को हुई।इसी बीच वो गर्भवती हुई और परिजनों को इस मामले की पूरी जानकारी मिली।
जानकारी के बाद परिजनों ने थाने में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मामला छिपा लिया, लेकिन गर्भावस्था के बाद जब डिलीवरी के लिए नाबालिग अस्पताल पहुंची तो पूरा मामला खुल गया और इसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं मासूम और जन्मे बच्चे दोनो की तबीयत स्वस्थ्य बताई जा रही है।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी


