khabarworld24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत सबको शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि प्रदेश में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी शशि कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता और जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

