khabarworld24.com – महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी बीच, बीजेपी ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जनसभा में झूठ बोलने और बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि चुनावी रैलियों में राहुल गांधी बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं। वह बार-बार संविधान खत्म करने को लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं जो बिलकुल आधारहीन है। केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से मिलकर उनको बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 6 नवम्बर को महाराष्ट्र चुनाव के दौरान एक बार फिर झूठ बोला। राज्यों को एक दूसरे के उन्होंने खिलाफ खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने झूठे और आधारहीन आरोप लगाते हुए बोला कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने वाली है। उनका ये कथन झूठ है।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने 7 और बागी उम्मीदवारों को किया सस्पेंड महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।
सभी पार्टियां जीत को अपने पक्ष में करने के लिए चुनावी समर में कूद पड़े है। सीट को लेकर कुर्सी दौड़ मची हुई है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ जाने वाले उम्मीदवारों पर सख्त एक्शन लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 और बागी उम्मीदवारों को सस्पेंड कर दिया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

