खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली । दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प को इस साल त्योहारों के दौरान विक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 15.98 लाख इकाई हो गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, 32 दिन के ‘त्योहारी सीजन में उसने अपनी सर्वाधिक खुदरा बिक्री दर्ज की है। यह अवधि नवरात्रि से शुरू हुई थी।
32 दिनों का फेस्टिवल सीजन रहा धमाकेदारहीरो मोटोकॉर्प की इस साल त्योहारों के दौरान बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 15.98 लाख यूनिट हो गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि 32 दिन के फेस्टिवल सीजन में उसने अपनी सबसे ज्यादा खुदरा बिक्री दर्ज की है।

