खबर वर्ल्ड 24 नई दिल्ली ! MUDA Case: लोकायुक्त पुलिस ने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) साइट आवंटन मामले में पूछताछ के लिए छह नवंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तलब किया है। लोकायुक्त पुलिस ने 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती से पूछताछ की थी, जो इस मामले में आरोपी हैं। लोकायुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (4 नवंबर) को पीटीआई को बताया, “हमने उनसे (सिद्धारमैया) बुधवार 6 नवंबर की सुबह पेश होने के लिए कहा है।”
सीएम सिद्धारमैया MUDA द्वारा उनकी पत्नी पार्वती को 14 भूखंडों का आवंटन किए जाने में अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे हैं। यह आरोप लगाया गया है कि मैसुर के एक पॉश इलाके में पार्वती को 14 ऐसे जमीन आवंटित किए गए थे, जिनका मूल्य उस भूमि की तुलना में अधिक है जिसे अथॉरिटी ने अधिग्रहित किया था।
एमूयडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ जमीन के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे। विवादास्पद योजना के तहत MUDA ने आवासीय परिसर बनाने के लिए भूखंड छोड़ने वालों को उनसे ली गई अविकसित भूमि के बदले में 50 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की थी।

