खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन ने स्थानीय स्वास्थ्य अ धिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों एवं कार्यान्वयन भागीदार स्कूल एनजीओ के सहयोग से रायपुर छत्तीसगढ़ में तपेदिक (टीबी) रोगियों के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सहायता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक पहल शुरू की है। यह परियोजना दो महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सामुदायिक कल्याण में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीबी रोगियों को पोषण संबंधी भोजन की टोकरी का वितरण और तेजी से निदान सहायाता के लिए एआई संचालित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की शुरूआत की है। स्कूल एनजीओ के निदेशक डॉ. राहुल भदौरिया ने बताया कि फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना है कि क्योंकि प्रतिरक्षा को मजबूत करने और रिकवरी में सहायाता के उचित पोषण महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि संजय प्रकाश एमडी, एसबीआई फाउंडेशन, कार्यकम के अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला कलेक्टर रायपुर और विशेष अतिथि विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ रायपुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

