खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जापान में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक हो रहा है। टूर्नामेंट में अभिजीत सखूजा ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12, 21-8 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ।
प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन मेडलिस्ट बने अभिजीत
अभिजीत ने महज 21 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल कर प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स मेडलिस्ट बनने का गौरव भी हासिल किया है।
ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ी लगातार अपना लोहा मनवा रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव प्रदेश की पहली महिला ओलंपियन बनीं। 2026 में हमारे तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं। इसमें पहला नाम राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव का है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, एशियन गेम्स में कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब अभिजीत ने भी कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
Trending
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुरेश सारथी की समस्या का त्वरित समाधान, नवजात बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
- विशेष लेख : राज्योत्सव-2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: 19 लाख रुपए के लोन के लालच में शिक्षिका और बेटे की निर्मम हत्या, शातिर आरोपी गिरफ्तार
- खाद्य विभाग का सर्वर सुचारु, राशनकार्ड सेवाएं नियमित जारी; आयुष्मान कार्ड रुकावट की खबर को विभाग ने बताया भ्रामक
- विकसित भारत 2047: मुख्य सचिवों के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय मंथन
- मुंगेली पुलिस का बड़ा खुलासा: 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझा, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के साथ अगले वर्ष फिर आने का दिया निमंत्रण
- बलरामपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य और पोषण शिविर: मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मिला घर-द्वार पर उपचार


