खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर वन्यजीवों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में बाघों के शिकार की हालिया घटनाओं के बीच अब कुटरू–मंगापेटा मार्ग पर एक तेंदुआ खुलेआम सड़क पर घूमता नजर आया। इस दुर्लभ दृश्य को जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस के चालक संदीप तोड़से और ईएमटी रविंद्र कुमार ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ करीब 20 मिनट तक सड़क पर मौजूद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वाहन चालकों ने सुरक्षित दूरी बनाकर तेंदुए के जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया। कुछ देर बाद तेंदुआ स्वयं सड़क छोड़कर जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। 108 एंबुलेंस चालक संदीप तोड़से और ईएमटी रविंद्र कुमार ने बताया कि वे ड्यूटी के दौरान कुटरू–मंगापेटा मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया।
उन्होंने सुरक्षित दूरी बनाकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है और यह बाघ, तेंदुआ, दुर्लभ जंगली भैंसा, भालू, सांभर, चीतल सहित अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरते समय सतर्क रहें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें।
Trending
- सीजी पीएससी द्वारा एस आई भर्ती परीक्षा, सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें
- छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
- कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस
- चेक बाउंस मामले में आरोपी बलराम सेन को 3 महीने का कारावास, चेक राशि का जुर्माना
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई


