खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार शाम बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने तबादला आदेश जारी करते हुए 34 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इन तबादलों के जरिए पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।
आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें पूरी लिस्ट:-



