खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज बुधवार काे राजीव भवन में पूर्व मंत्री स्व. महेंद्र कर्मा की जयंती सादगीपूर्वक एवं गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बस्तर के प्रति अतुलनीय योगदान और संघर्षों को याद किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहीद महेंद्र कर्मा के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा शहीद महेंद्र कर्मा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि बस्तर की जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के हक के रक्षक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत आदिवासियों के संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को संरक्षित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। बस्तर में शांति, भाईचारा और विकास के लिए उनकी दूरदृष्टि आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करती है। बस्तर में नक्सलवाद अपने चरम पर था, तब महेंद्र कर्मा जी ने स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासियों को संगठित कर ‘सलवा जुडूम’ (शांति अभियान) का नेतृत्व किया। इस जन-आंदोलन से नक्सली पूरी तरह हतोत्साहित और बौखला गए थे। इसी जन-जागरण अभियान और आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई के कारण नक्सली लगातार उनके पीछे पड़े रहे। अंततः 25 मई 2013 को झिरम घाटी में हुए कायरतापूर्ण एवं भयावह नक्सली हमले में देश ने बस्तर के इस महान सपूत को खो दिया। वे अंतिम सांस तक बस्तर की जनता के लिए लड़े और अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए। उनकी स्मृतियां सदैव जनसेवा और बस्तर के विकास के लिए प्रेरणा देती रहेंगी।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू,गौरनाथ नाग,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,नरेंद्र तिवारी,मन्नू सेन, राजा खान,एस नीला, मोहसिन खान,सलीम अली,पापिया गाईन,पार्षद रामकृष्ण तिवारी,जस्टिन भवानी, राकेश मौर आदि मौजूद रहे।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


