खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को पीडि़ता अपने पति के साथ थाना लोहत्तर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम शीतलपुर निवासी जितेंद्र मेरिया (20 वर्ष) ने रात के समय उसके घर में घुसकर, यह जानते हुए भी कि वह गर्भवती है, जबरन दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 64(2)(द्ध), 333 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम शीतलपुर में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे 24 जून की शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को 25 जून 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक पवन मरकाम, आरक्षक राजेश नेताम, मनीष चालाकी तथा बोहरन नरेटी का याेगदान रहा । कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी गई सूचनाओं और सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब


