खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के विक्रमगंज में रास्ते में महिला का हार लूटकर फरार हुए आरोपी यूट्यूबर युवक व युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट का नकली हार भी बरामद किया गया। मामले में कुल चार आरोपी थे, एक साथी की गिरफ्तारी के बाद तीन फरार हो गए थे। पुलिस अब फरार कैमरामैन की तलाश कर रही है। दुर्गुकोंदल के ग्राम घोटिया की एक महिला से 3 जून को कार सवार तीन युवक व एक युवती ने हार लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस ने 4 जून को आरोपी आशीष भट्टाचार्य को रायपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें यूट्यूबर सूर्यकांत गुप्ता उर्फ सूर्या, माही उर्फ मनीषा बंजारे, तथा कैमरामैन पवन शामिल हैं। तीनों रायपुर के निवासी हैं। पुलिस तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यूट्यूबर कपल सूर्या व माही को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया है।
Trending
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल
- तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी
- बिहान योजना के तहत मुंगेली में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, एनपीए कम करने और बैंक क्रेडिट लिंकेज लक्ष्य पूर्ति पर जोर
- कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
- संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय


