खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिथौरा विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में एक अलग तरह की मांग चर्चा का विषय बन गई। शिविर में आबकारी विभाग को लिखित आवेदन देकर मदिरा दुकानों में “गोवा ब्रांड” की शराब उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में विभाग को अब तक कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं और दोनों ही शिकायतों में मंदिरा दुकानों में गोवा ब्रांड की शराब उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अधिकारी की यह बात सुनकर प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुस्कुरा पड़े, जिससे शिविर में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी का माहौल बन गया।
हालांकि मंत्री बघेल ने स्पष्ट कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा और किसी भी आवेदन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “कोई भी आवेदन कचरे के डब्बे में नहीं जाएगा।”
सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे प्रशासन के सामने रख रहे हैं, जिनके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
Trending
- कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
- ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
- महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
- जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
- सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”
- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बना वरदान: बेमेतरा के मासूम वरुण को मिला ₹7 लाख का निशुल्क इलाज और नवजीवन
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई, हजारों पंचायतों की बदली तस्वीर


