खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत सद्भावना भवन में 15 जोड़ों को विवाह सपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान किया गया।
इस दौरान समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, प्रमिला अजय साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े शामिल हुए एवं नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
- कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
- ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
- महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
- जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
- सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”


