Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    May 15, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
    • ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
    • महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
    • जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
    • सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”
    दुर्ग

    सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 15, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    15 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलका में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर एवं ‘संवाद से पूर्ण समाधान’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
    15 पंचायतों को जोड़कर बनाया गया क्लस्टर
    प्रशासनिक सुगमता एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन क्लस्टर मॉडल के तहत किया गया। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत ठेलका सहित बेलतरा, बेलगांव, भेडरवानी, चिल्फी, सोमईकला, संबलपुर, सोमईखुर्द, बरगड़ा, धौराभाटा, भरदा, मुसुवाडीह, भनौरा, लालपुर एवं चीजगांव सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।
    प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी खुशियां, हितग्राहियों को मिली प्रतीकात्मक चाबी
    कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक श्री ईश्वर साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने पक्के मकान का निर्माण पूर्ण कर चुके चयनित हितग्राहियों को “खुशियों की चाबी” के रूप में प्रतीकात्मक चाबी भेंट की। वर्षों से पक्के घर का सपना संजोए परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।विधायक श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों को नए घर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
    आवास प्लस 2.0 सर्वे को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
    शिविर में ग्रामीणों को ‘आवास प्लस 2.0’ सर्वे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक श्री ईश्वर साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन पात्र परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शासन द्वारा जल्द ही नई गाइडलाइन जारी कर सर्वेक्षित पात्र परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक आवास योजना का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर न रहे।
    संवाद और समाधान पर दिया गया जोर
    अपने संबोधन में विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता की समस्याओं का सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि “संवाद से ही समाधान का रास्ता निकलता है और सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण करने का कार्य कर रही है।”
    विभिन्न विभागों के आवेदनों पर हुई सुनवाई
    शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर चर्चा की गई। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई हेतु सौंपा गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, सचिव, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बना वरदान: बेमेतरा के मासूम वरुण को मिला ₹7 लाख का निशुल्क इलाज और नवजीवन

    May 15, 2026

    दुर्ग पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: झारखंड-छत्तीसगढ़ अफीम तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त

    May 14, 2026

    दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर ‘गोरखा गैंग’ का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

    May 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,139

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,288

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,221
    Don't Miss
    रायपुर

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    By Khabar WorldMay 15, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आर्थिक…

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026

    ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    May 15, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026

    ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

    May 15, 2026

    महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

    May 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.