खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में 12.310 किलो गांजा के साथ एक आराेपित सुरेश मेघवाल निवासी जोधपुर, राजस्थान को आज शुक्रवार काे ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका के पास से गिरफ्तार किया है। आराेपित के कब्जे से जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 के पास सफेद बोरी में गांजा रखकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूवन पर पुलिस की टीम नग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिए के आराेपित सुरेश मेघवाल 20 वर्ष निवासी ग्राम खारीगुर्द थाना कडवड तहसील बावरी जिला जोधपुर राजस्थान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपूंजी आरटीओ नाका के पास खड़ा था। आराेपित के कब्जे से कुल 3 पैकेट जिसमें 12.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नगद रकम 2350 रुपये बरामद किया गया।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


