Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    May 15, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
    • ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
    • महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
    • जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
    • सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
    रायपुर

    ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 15, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग में लोक निर्माण विभाग के दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दुर्ग और पाटन में तीन कार्यस्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया।
    बंसल ने बैठक में अधिकारियों को भविष्य की जरुरतों के अनुरूप सभी सड़क खंडों पर फ्लाई-ओवर्स की समग्र योजनाओं के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्ग परिक्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के सभी संभागों में प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।
    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर चयनित एजेंसी से अनुबंध की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारी अपने सुव्यवस्थित और समयबद्ध कार्यों से नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच विभाग की अच्छी छवि बनाएं। सभी कार्यों को पूरी जवाबदेही, सक्रियता और गंभीरता से अंजाम दें।
    सचिव बंसल ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर निर्माणाधीन कार्यों की पुख्ता और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र के सड़कों की स्थिति की पूरी जानकारी रखते हुए परफार्मेंस गारंटी वाली सड़कों में सुधार की जरूरत पर संबंधित ठेकेदारों से तत्काल मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने मैदानी स्तर पर भू-अर्जन में आ रही बाधाओं से वरिष्ठ कार्यालयों को अवगत कराने को कहा, ताकि निराकरण की कार्यवाही उच्च स्तर पर यथासमय की जा सके। उन्होंने इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने को कहा।
    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता एवं उपयोगिता के अनुरूप हॉरिजांटल की जगह वर्टिकल निर्माण को बढ़ावा देते हुए आधुनिक डिजाइनों और नई तकनीकों से निर्माण की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भवनों के निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री से लेकर टाइल्स, पुट्टी और पेंट अच्छी गुणवत्ता का उपयोग करने को कहा। उन्होंने भूजल स्तर को रिचार्ज करने सभी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था के निर्देश दिए।
    कार्यस्थलों का दौरा कर कार्यों की देखी प्रगति
    लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दुर्ग के साइंस कॉलेज में बन रहे 750 सीटर आडिटोरियम के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल तिराहा से मिनीमाता चौक पुलगांव तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पाटन शासकीय कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नए भवन में क्लास-रुम, लैब, शौचालय इत्यादि का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कॉलेज प्रबंधन से मिलकर विद्यार्थियों की जरूरतों और उपयोगिता के मुताबिक सभी कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे कॉलेज परिसर को हरा-भरा, सुंदर और सुव्यवस्थित करने को कहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    May 15, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

    May 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,139

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,288

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,221
    Don't Miss
    रायपुर

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    By Khabar WorldMay 15, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आर्थिक…

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026

    ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन

    May 15, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 15, 2026

    कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ

    May 15, 2026

    ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

    May 15, 2026

    महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

    May 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.