खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।मोपका पुलिस चौकी के एक कमरे में दो आरक्षक के शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो शूट करते देख आरक्षक संतोष राठौर ने आपा खो दिया और युवक को जान से मारने की धमकी दे दी।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपने मोबाइल पर मोपका पुलिस चौकी में वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। वह एक कमरे में जाता है, जहां पर दो आरक्षक साथ बैठकर जाम छलकाते हुए नजर आते हैं। जैसे ही दोनों आरक्षक युवक को वहां देखकर गुस्सा हो जाते है। इस दौरान आरक्षक संतोष राठौर ने कैमरा अपना आपा खो दिया, जिसके बाद वह युवक से हुज्जतबाजी कर दी जान से मारने की धमकी दी।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


