खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई जहां ग्राम जोंधरा के पास शिवनाथ नदी पर बने पुल से उत्तर प्रदेश मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भत्तमानपुर निवासी और रायपुर के श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत अभिषेक राय ने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी।
बताया गया कि करीब 1:30 बजे पुल के नीचे नहा रहे ग्रामीणों ने युवक को कूदते देखा और तुरंत उसे बचाने नदी में उतरे, लेकिन गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजते हुए जांच शुरू की। तलाशी में मिले दो भीगे मोबाइल और रायपुर से लवन तक की बस टिकट से उसकी पहचान और यात्रा का सुराग मिला, हालांकि वह पचपेड़ी क्षेत्र क्यों पहुंचा और आत्महत्या का कारण क्या रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिनसे पूछताछ के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है, वहीं शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह


