खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बदरा निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग गगन कुर्रे को समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किया गया। लैपटॉप मिलने पर गगन के चेहरे पर खुशी झलक उठी। अब उन्हें आगे की पढ़ाई करने में और भी आसानी होगी। कलेक्टर ने कहा कि “शासन की मंशा है कि कोई भी दिव्यांग विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे। प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काज़ी ने बताया कि गगन कुर्रे जन्म से दृष्टिबाधित हैं, किंतु उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने निरंतर परिश्रम कर वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं में 76 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं, जिससे उन्होंने परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। आगे की पढ़ाई के लिए गगन ने जनदर्शन मंे पहुंचकर कलेक्टर से लैपटॉप की मांग की थी। उनकी अध्ययन के प्रति लगन को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को लैपटॉप प्रदान करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज गगन को लैपटॉप वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक लुकेश कुमार वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद कुमार सोनी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


