खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हड़ताल करना उनका अधिकार है, लेकिन सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली है।
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मंत्री नेताम ने बताया कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए सभी कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के अधिकार दिए गए हैं। संग्रहण केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पर लगातार काम कर रहे हैं। सरकार किसी भी हालत में किसानों का नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, धान बेचने के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार किसानों के हित में पूरी तरह से संवेदनशील है।
कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर कई आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर मंत्री नेताम ने कहा कि अवैध शराब, चखना और धान बिक्री में शामिल लोगों से कांग्रेस के संबंध हैं। कोचियागिरी करने वालों के भरोसे ही कांग्रेस चल रही है और जब कार्रवाई होती है तो कांग्रेस के नेता हल्ला मचाते हैं। मंत्री ने कहा, धान खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


