खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है।
मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है। 8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है। कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है। इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल, एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
यह पहला मौका नहीं है, जब बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली हो। सालभर पहले दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 13 लोगों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया है, जिसके बाद मरीजों को दिखना बंद हो गया था। आनन-फानन में मरीजों को रायपुर लाकर मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे, वहीं डॉक्टर समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया था।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


