खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते देख प्रदेश के भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका इजहार करते हुए कहा कि बिहार का वातावरण समझ में आ रहा है। बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है। बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया में गणना पत्रक बांटने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे। नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। पूरी गंभीरता से यह काम चल रहा है।
वहीं महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी अनिवार्यता पर कांग्रेस के बयानों पर अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि ठगने वाले और धोखा देने वाले लोगों को ऐसा ही नजर आता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि 500 रुपए हर महीना देंगे, और 5 साल तक दे नहीं पाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार 21 किस्तें महतारियों को दे चुकी है। सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
वहीं धान खरीदी को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी समय पर शुरू होगी। व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट


