खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। प्रार्थना सभा के आड़ में लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिर्री में एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित किया गया था। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दंपती सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले की शिकायत मस्तूरी के रहने वाले व्याापारी ने सुमित सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया गया था कि ग्राम हिर्री में आयोजित ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा में दर्जन भर आयोजक समेत 60-70 लोग मौजूद हैं।आयोजक ने धर्मान्तरण और भोजन का लालच देकर लोगों को सभा में बुलाया गया है।शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान लोगों को विश्वासी बनने की सीख दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी सहित 6 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। व्यापारी का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर और महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद थे। जिन्हें प्रलोभन देकर ब्रेनवॉश कर विश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा था कि इससे सेहत को फायदा होगा और सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


