खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में एक अनोखी और रोमांचक प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है, जहां 75 वर्षीय दादूराम गंधर्व ने 45 वर्षीय आरती त्रिवेदी से प्रेम विवाह किया, और यह जोड़ी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। महज आठ दिनों की मुलाकात में जन्मा यह प्यार इतनी गहराई तक पहुंचा कि बात शादी तक जा पहुंची।
दादूराम की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने जीवन में अकेलेपन को महसूस किया, और जब आरती की नजर उन पर पड़ी तो बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे एक सच्चे प्रेम में बदल गई। बीते गुरुवार को दोनों ने सात फेरे लिए और अब करवा चौथ के दिन आरती ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा है। इस शादी में खास बात यह रही कि दादूराम का पूरा परिवार – बहू, नाती-पोते – नई दुल्हन आरती का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं, और यह अनोखा रिश्ता सबके लिए एक मिसाल बन गया है कि प्यार उम्र नहीं देखता।
Trending
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन


