खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। एक्सिस बैंक (AXIS Bank) डोंगरगढ़ शाखा में करोड़ों की ठगी का मामला अब जानलेवा होता नजर आ रहा है। सोमवार रात टिकरापारा निवासी शेख अयूब खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अयूब खान भी उन ग्राहकों में शामिल थे, जिनकी मेहनत की कमाई बैंक फ्रॉड में डूब गई थी। बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये की ठगी से वे मानसिक तनाव में थे।
शहर में पिछले तीन वर्षों से एक्सिस बैंक शाखा में ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी तक 43 ग्राहकों के ढाई करोड़ रुपये के गबन की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। परंतु सूत्रों की मानें तो असली रकम 10 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है। बैंक मैनेजमेंट जांच का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जबकि पीड़ित ग्राहक मानसिक तनाव झेल रहे हैं।
इस घोटाले में अकेले बैंक कर्मचारी की साजिश नहीं, बल्कि बैंक के लोन डिपार्टमेंट के अफसरों की मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। पीड़ितों में ज्यादातर सीनियर सिटीजन, व्यापारी, पंचायत सचिव और पेंशनर्स शामिल हैं। व्यापारी इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के डर से चुप हैं, जबकि पेंशनर्स अपनी बात कहने से डर रहे हैं। पंचायत सचिव अपने सैलरी खातों में हुई धोखाधड़ी के कारण बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक


