खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली। पाठकपारा निवासी एवं पूर्व मंडी सचिव अरुण पाठक के बड़े सुपुत्र अधिवक्ता अभिषेक पाठक (टोनु), उम्र 42 वर्ष, का 21 अगस्त की सुबह सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। वे एक केस के सिलसिले में कवर्धा जा रहे थे। इसी दौरान फास्टरपुर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
अभिषेक पाठक के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उनका अंतिम संस्कार दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, परिचितों और परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


