Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 9, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

    October 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
    • रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
    • डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील
    • बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
    Uncategorized

    पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 22, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर l जिला शिक्षा विभाग से जुड़े पदोन्नति,पदस्थापना,अनुकंपा नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति,अटैचमेंट और युक्तियुक्तकरण जैसे मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ने का मामला अब सवालों के घेरे में है। फरवरी से मई 2026 के बीच लगातार पांच शिकायतें सामने आने के बाद भी यदि जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है,तो यह पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित गौरहा ने इस मामले को एक बार फिर गंभीरता से उठाते हुए संयुक्त संचालक,शिक्षा संभाग बिलासपुर से व्यक्तिगत मुलाकात की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में की गई शिकायतों पर अब तक हुई कार्रवाई की लिखित जानकारी मांगते हुए विस्तृत पत्र भी सौंपा है।

    गौरहा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जिला शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों में समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक ठोस जांच और कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। उनका सवाल है कि यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप निराधार हैं तो जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

    अनुकंपा नियुक्ति,पदोन्नति-पदस्थापना का सवाल

    शिकायतों के अनुसार 9 फरवरी 2026 को अनुकंपा नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद 20 मार्च 2026 की शिकायत में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति,अटैचमेंट,युक्तियुक्तकरण,कोटा से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं और पदोन्नति-प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवाल उठाए गए।

    4 मई 2026 को की गई शिकायतों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेशों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। शिकायत में लोक शिक्षण संचालनालय और उच्च न्यायालय के आदेशों के संदर्भ में जारी आदेशों तथा उनके बाद की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है। पत्र में कुछ पदोन्नति और पदस्थापना मामलों में कथित विसंगतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया है।

    जांच की जिम्मेदारी बदलने की मांग की

    मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गौरहा ने केवल जांच की मांग नहीं की,बल्कि शिकायतों की जांच स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी या स्वतंत्र जांच दल से कराने की मांग की है। उनका तर्क है कि जिन अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, उन्हीं के स्तर पर जांच होने से निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं।

    उन्होंने संबंधित मूल नस्तियों, नोटशीट, आदेशों,वरिष्ठता सूची,पदोन्नति एवं पदस्थापना से जुड़े अभिलेखों तथा न्यायालयीन आदेशों के पालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है साथ ही जांच पूरी होने तक मूल अभिलेखों में किसी तरह का परिवर्तन, संशोधन अथवा नस्ती से छेड़छाड़ न हो,इसके लिए उन्हें सुरक्षित रखने की मांग भी की है।

    चिट्ठी का जवाब नहीं,जांच कब होगी?

    इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि लगातार शिकायतों के बाद भी अब तक स्वतंत्र जांच क्यों नहीं हुई ? क्या शिकायतों पर विभागीय स्तर पर सिर्फ पत्राचार होता रहा या वास्तव में आरोपों की तह तक पहुंचने का प्रयास भी किया गया? यदि जांच हुई है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और यदि जांच लंबित है तो इसकी वजह क्या है?

    अंकित गौरहा की संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात और लिखित शिकायत के बाद अब गेंद शिक्षा विभाग के पाले में है। मामला अब सिर्फ एक शिकायत या पत्र तक सीमित नहीं रह गया है। शिक्षा विभाग से जुड़े गंभीर आरोपों पर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग सीधे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के सामने रखी जा चुकी है। ऐसे में अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले को भी चिट्ठियों और जवाबी पत्राचार तक सीमित रखता है या फिर दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंटा क्षेत्र में सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने पर जताया दुःख

    October 9, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    Uncategorized

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    By Khabar WorldOctober 9, 20261

    *50 सीटों के साथ इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी, जिले…

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

    October 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    October 9, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 9, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

    October 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    October 9, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा

    October 9, 2026

    रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

    October 9, 2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

    October 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.