खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। बारिश के मौसम के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का गायन हुआ।
श्रीमती प्रेमलता गुप्ता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किया । विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती लीलावती तोखन साहू, श्रीमती मीना अरुण साव , महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कल्याणी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती वंदना दीनानाथ केशरवानी, श्रीमती कुसुम विक्रम मोहले, विक्रम मोहले,सहित भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह एवं द्वारिका जायसवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बेटी के बिना राखी और भाई दूज जैसे पर्वों की कल्पना नहीं की जा सकती। मातृशक्ति हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने उपस्थित सभी माताओं-बहनों को सावन महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सावन उत्सव के लिए मातृशक्ति ने व्यापक तैयारियां की हैं। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं मातृशक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं, जिससे समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कल्याणी साहू ने कार्यक्रम में मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सावन महोत्सव में महिलाओं का उत्साह और सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बारिश के बावजूद दूर-दूर से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाली सभी मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया । उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव की गरिमामयी उपस्थिति के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू ने कहा कि सावन उत्सव उमंग और उत्साह से भरा हुआ है। सभी के मन में खुशियां हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाती है और सरकार भी महिलाओं के हितों एवं कल्याण का पूरा ध्यान रख रही है।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना देवी दास ने दिया। संचालन महामंत्री दुर्गा उमाशंकर साहू एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दीपिका कौशिक ने किया।
सावन उत्सव के दौरान मातृशक्ति द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने सावन के गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अतिथियों को झूले में झुलाकर सावन पर्व की परंपरा को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में यशोदा यादव, अंचना बंजारे,अर्चना बंजारे,उषा साहू, साधना साहू, रेखा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, अंबालिका साहू, रत्ना काटले, पूजा गुप्ता, रानी जायसवाल, दुर्गा गेंदले, सरस्वती ठाकुर, रुक्मणी कौशिक, अंजू राजपूत,साधना साहू, मीनाक्षी क्षत्रिय,नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव, गीता ठाकुर, हुल्सी वैष्णव, अनिला राजपूत,मेघा वैष्णव ,पूजा गुप्ता, रेखा ठाकुर,अंजली शर्मा,सावित्री राजपूत ,साधना,फुलवा परिहार,हेमलता खत्री,अर्चना, विनिया सिंह, सरस्वती सोनी, सरस्वती ठाकुर,पायल विश्वकर्मा, रुक्मणी अन्नपूर्णा,महामंत्री गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह, द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक, रामशरण यादव, उमाशंकर साहू, सौरभ बाजपेयी, राजीव श्रीवास,महावीर सिंह,नितेश भारद्वाज राजेश्वर ठंडन, घनश्याम यादव सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री रामशरण यादव ने दी।


