खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र से लापता तीन छात्र सकुशल घर लौट आए हैं। तीनों घर में बताए बिना नागपुर चले गए थे। लगभग 72 घंटे से तीनों बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान थे। सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। मोबाइल आदि न होने से बच्चों की तलाश में पुलिस टीम को कोई क्लू नहीं मिल पाया था, लेकिन अब बच्चे वापस लौट गए हैं। ये सभी घर में बताए बिना नागपुर चले गए थे।
बता दें कि सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मिनीमाता चौक निवासी 16 वर्षीय कक्षा 9वीं का छात्र, 15 वर्षीय उसका पड़ोसी और कक्षा 7वीं का छात्र 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया पर बच्चों का कोई पता नहीं चला। आसपास तलाश करने के बाद परिजनों ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी थी। अब बच्चे सशकुल घर आ गए है, इससे पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


