खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला बेमेतरा के महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और परियोजनाओं में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिले के ग्राम कोबिया वार्ड क्रमांक 08/09 में तालाब के मेड पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा बरगद के 20 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर विशेष संदेश दिया गया।
साथ ही जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और सुपोषित ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने सिक्किम से आए अधिकारी द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


