नई दिल्ली। अजय देवगन इंडस्ट्री के दमदार स्टार हैं। उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। अजय की फिल्म रेड 2 को भी फैंस बहुत प्यार दिया। फिल्म इन दिनों थिएटर में लगी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। एक महीने में फिल्म रेड 2 ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए जानते हैं रेड 2 ने अब तक की कितनी कमाई।
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताकि, फिल्म ने 31वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने पांचवें शनिवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 166.85 करोड़ हो गया है।
रेड 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रेड 2 की बात करें तो फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 19.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाए। तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवें दिन 7.5 करोड़, छठे दिन 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़, आठवें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ कमाए।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.6 करोड़, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.5 करोड़ और चौथे हफ्ते में फिल्म ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। मालूम हो कि फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, रजत कपूर जैसे स्टार्स नजर आए।
फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आइटम नंबर भी किया। तमन्ना भाटिया का डांस बहुत सराया गया। रेड 2, 2018 में आई रेड का सीक्वल है। रेड ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन ही लीड रोल में थे। फिल्म की हर तरफ चर्चा थी।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें


