नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। पांचवें शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल के बाद, इसने पांचवें रविवार को भी वही बढ़त बरकरार रखी है। फिल्म की ये धमाकेदार परफॉर्मेंस साबित करती है कि इसमें अभी भी दम बाकी है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने 5वें रविवार कितनी की कमाई?
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। यहां तक रिलीज के एक महीने से ज्यादा होने के बाद भी ये दर्शकों को सीनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है। दिलचस्प बात ये है इसने पांचवें वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाई है।
इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 32वें दिन 4.60 करोड़ की कमाई की है। रविवार होने के कारण फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर पड़ा है। भूत बंगला ने संडे को 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बड़ी छलांग लगाई है।
धुरंधर 2 की बात करें तो, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1334.73 करोड़ और नेट कलेक्शन 1115.07 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते का कलेक्शन 54.21 करोड़ रुपये रहा।
‘धुरंधर 2’ बन पाएगी देश की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने 11सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है लेकिन ये अभी तक अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द राइज़ (1234.10 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है। इस अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के लिए अभी 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करना होगा जो अब मुश्किल लगरहा है। हालांकि कुछ दिन पहले ही, फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन (1030.42 करोड़) के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पार किया था और इसी के साथ ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
Trending
- महिला आरक्षण पर भाजपा फैला रही भ्रम, परिसीमन का षड्यंत्र विफल- विक्रम मंडावी
- बिलासपुर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 245 किलोग्राम गांजा जब्त, हाईटेक घेराबंदी में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बल्ले की धमक से सचिन का दिल जीतने वाला ‘मड़डाराम’ अब करेगा ‘क्रिकेट के भगवान’ से मुलाकात
- कच्चे माइंस में भारी ब्लास्टिंग से दहला गांव, कई घरों में आई दरारें; ग्रामीणों का भारी आक्रोश
- बिना नींव के ‘खड़ा’ कर दिया स्कूल, डंडे की चोट से भरभरा रही दीवारें; जांच के आदेश
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी


