नई दिल्ली। एक बार फिर से कोरोनावायरस लौट आया है। भारत के कई राज्यों में कोविड के नए मामले सामने आए हैं और ये केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। ये कोरोनावायरस नए वेरिएंट में सामने आया है। पूरे देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है। हरियाणा में भी कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इस बीच विशेषज्ञों की राय है कि यह महामारी पहले से गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को ज्यादा प्रभावित करेगी, इसलिए उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
देश के कई राज्यों में बढ़े हैं कोविड के मामले
हरियाणा में कोविड के मामले सामने आने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हुई एक मीटिंग के बाद डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निपुण ने बताया कि राज्य में बढ़ते मामलों की वजह से हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभी स्टाफ अलर्ट मोड में हैं।
इन रोगों के मरीज रहें अधिक अलर्ट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, “30 बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। ऑक्सीजन की भरपूर और पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। कोविड-19 से जुड़ी हर प्रकार की दवाइयां, कोविड किट और टेस्टिंग किट भी उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में बुखार के मरीज का कोविड का टेस्ट किया जाएगा। उन लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है जिन्हें दिल, किडनी, फेफड़े की बीमारी है। ऐसे लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने की जरूरत है ताकि कोरोना का उन पर प्रभाव न पड़े।”
उन्होंने कहा, “कोविड 2019 में आया था और 2022 तक रहा। कोई भी वायरल बीमारी आती है तो एकदम से खत्म नहीं होती है। धीरे-धीरे उनमें कमी आती है। अब कोविड उन्हें ज्यादा प्रभावित कर रहा है जो अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, जिन्हें हार्ट, किडनी, ब्रेन स्ट्रोक या मधुमेह की बीमारी है, उन्हें ज्यादा प्रभावित करेगा। हरियाणा में कोरोना बढ़ रहा है। अब तक पांच लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें तीन केस फरीदाबाद और दो गुरुग्राम के हैं।
Trending
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

