खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी नंद किशोर राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायत के आधार पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एनसीआरबी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। इसके तहत अश्लीलता से संबंधित वीडियो देखने और पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी नंद किशोर राठौर ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर उसे प्रसारित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसपी विवेक शुक्ला ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो या फोटो साझा न करें, यह एक अपराध है। साइबर टीम सोशल मीडिया साइट्स पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि वह व्यापक रूप से प्रसारित होता है। अतः किसी भी संदेश या फोटो-वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और गलत जानकारी साझा करने से बचें।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

