उज्जैन में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह, उपराष्ट्रति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल
खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। यह मीटिंग सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। जिसमें कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सीएम शाम को 5:30 बजे उज्जैन से भोपाल वापस लौटेंगे।

