खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सकरी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पांड का आरोपी श्रुतिश कौशिक शादी के कुछ वर्षों बाद से ही शराब के नशे में अपनी पत्नी रश्मि कौशिक उर्फ रानी से विवाद और प्रताड़ना करता था।
मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर रश्मि ने 21 अक्टूबर को अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से जलने पर उसे बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां 22 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रुतिश कौशिक को उसके गांव पांड से गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

