खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार को दोपहर 3.15 बजे इंदौर पहुंचेंगे, इंदौर में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अनेक सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त के रूप में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। साथ ही वे ढ़क्कन वाला कुंआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इसके अलावा वे आईटीसी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित 5 हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे प्रदेश की लाड़ली बहनों को नवम्बर माह की किश्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी, कैलीपर्स प्रदान करेंगे
इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को विभिन्न तरह की मदद राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार की एडिप योजना तथा अवंतिका गैस ऍजेन्सी के सीएसआर के साथ साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से करेंगे। वे जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्रायसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी, कैलीपर्स प्रदान करेंगे। इस तरह जिले के कुल 470 दिव्यांगजनों को कुल 1 करोड 20 लाख रुपये की सामग्री का वितरण होगा। इसके अलावा कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित पाँच दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह

